बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीएसपी स्तर के 55 अधिकारियों का तबादला,विभाग ने जारी की अधिसूचना

इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना और राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीएसपी स्तर के 55 अधिकारियों का तबादला,विभाग ने जारी की अधिसूचना

प्रिया सिंह के साथ गौरव कुमार की रिपोर्ट//पटना--बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने राज्य की पुलिस सेवा में बड़े प्रशासनिक बदलावों की घोषणा करते हुए आज, 25 जुलाई, 2025 को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना और राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

 

गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा जारी अधिसूचना संख्या-2/पी01-20-07/2021 गृ०आ०- 9660 के तहत बिहार पुलिस सेवा के कई पदाधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापन स्थानों पर अगले आदेश तक के लिए नियुक्त किया गया है। इस कदम को राज्य में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

 

यह अधिसूचना बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के उप सचिव, विनोद कुमार दास द्वारा जारी की गई है। अधिसूचना की एक प्रति ई-गजट कोषांग, वित्त विभाग, बिहार, पटना को बिहार राजपत्र के अगले असाधारण अंक में प्रकाशन के लिए भेजी गई है।

 

यह व्यापक फेरबदल बिहार में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण में और अधिक प्रभावी बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Files

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
2
angry
1
sad
1
wow
0