रेलवे की खाली ज़मीन और ब्रिज के नीचे अतिक्रमण लगातार जारी,जिसमें साफ दिख रही प्रशासन की लाचारी
रेलवे ने पहले भी इन ज़मीनों पर बसे लोगों को नोटिस दिया था, जिसके बाद दर्जनों घर तोड़े गए थे।
रणधीर सिंह के साथ भगवान मालवीय कि रिपोर्ट//धनबाद--निरसा पूर्व रेलवे आसनसोल डिवीजन के तहत, कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के पश्चिम में मैथनमोड़ रेलवे लाइन के आसपास और नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है।
छह महीने पहले, 13 जनवरी को आसनसोल रेल डिवीजन ने रेल कॉरिडोर निर्माण के लिए अवैध रूप से बने घरों को चिह्नित करके अतिक्रमण हटाया था। रेलवे ने पहले भी इन ज़मीनों पर बसे लोगों को नोटिस दिया था, जिसके बाद दर्जनों घर तोड़े गए थे।
हालांकि, महज छह महीने बाद ही लोग फिर से रेलवे की ज़मीन पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। कुमारधुबी पुलिस को जब अतिक्रमण की सूचना मिली और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया, तो पाया कि स्थानीय लोग पक्के निर्माण करवा रहे थे। पुलिस ने तुरंत काम बंद करने का आदेश दिया, लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण कार्य जारी है।
इस मुद्दे पर, एग्यारकुण्ड सीओ, कृष्ण कुमार मरांडी ने बताया कि उन्हें मैथनमोड़ में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण की जानकारी मिली है। उनके अमीन द्वारा की गई माप में पाया गया कि यह ज़मीन रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग की है, जिस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के कारण विभाग थोड़ा व्यस्त है, लेकिन पर्व समाप्त होने के बाद रेलवे की ज़मीन पर हुए अवैध निर्माण को हटाया जाएगा।
आपको बता दें कि कुमारधुबी रेलवे स्टेशन को रेल कॉरिडोर निर्माण के लिए रेलवे लगातार अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चला रहा है और अब तक सैकड़ों घर तोड़े जा चुके हैं। लेकिन कुछ लोग अभी भी बांस और बल्लियाँ लगाकर उसी स्थान पर मौजूद हैं, और कुछ लोग जिनके पास पहले से घर हैं, वे भी रेलवे की खाली ज़मीन पर पक्के निर्माण कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि प्रशासन इस पर मौन है, या तो उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली है, या वे मिलीभगत कर रहे हैं। फिलहाल, मैथनमोड़ में रेलवे की ज़मीन पर अतिक्रमण जारी है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
