खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए मचा हाहाकार, पानी के अभाव में रेल यात्री और रेलकर्मी परेशान

रेलवे के कर्मियों और रेल पुलिस कर्मियों के सरकारी आवास में भी पानी की समस्या बढ़ गई है।इस कारण रेल कर्मियों के परिजन भी परेशान हैं।

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए मचा हाहाकार, पानी के अभाव में रेल यात्री और रेलकर्मी परेशान

कुमार सुधांशु की रिपोर्ट//फतुहा/खुसरूपुर-दानापुर रेल मंडल के खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर दो दिनों से पेयजल की संकट गहराया हुआ है।पेयजल के लिए रेल यात्री सहित रेल कर्माचारी परेशान हैं।यात्रियों को प्लैटफॉर्म पर बोतलबंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। पानी की समस्या के कारण यात्रियों को शौचालय जाने में भी परेशानी हो रही है। रेल कर्मियों का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।बताया जाता है कि बीते दो दिनों से पानी की समस्या उत्पन्न हुई है। इसके लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई है,पर स्थिति यथावत बनी हुई है।रेलवे स्टेशन में ही नहीं, बल्कि रेलवे के कर्मियों और रेल पुलिस कर्मियों के सरकारी आवास में भी पानी की समस्या बढ़ गई है।इस कारण रेल कर्मियों के परिजन भी परेशान हैं।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0