ओवरटेक से नाराज बदमाशों ने ऑटो चालक को पेट में चाकू मार कर किया जख्मी, गंभीर हालत में पटना रेफर

घायल गंभीर हालत में अपने सीएनजी ऑटो चलाकर अस्पताल पहुंचा और अस्पताल के बेड पर गिरकर बेहोश हो गया। तत्काल युवक का इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है।

ओवरटेक से नाराज बदमाशों ने ऑटो चालक को पेट में चाकू मार कर किया जख्मी, गंभीर हालत में पटना रेफर

पटना जिला अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के रेलवे पश्चिमी फाटक के पास एक निजी विद्यालय के सीएनजी ऑटो ड्राइवर को बदमाशों ने ओवरटेक के मामले से नाराज होकर पेट में चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।घायल की पहचान शांति टोला निवासी चंदन कुमार पिता विश्वनाथ शर्मा पूर्व पंचायत समिति सदस्य बेढना पश्चिमी पंचायत के रूप में हुई है। घायल गंभीर हालत में अपने सीएनजी ऑटो चलाकर अस्पताल पहुंचा और अस्पताल के बेड पर गिरकर बेहोश हो गया। तत्काल युवक का इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है।

घायल चंदन ने बताया कि वह जल्दबाजी में स्कूली बच्चों को उठाने के लिए अपना ऑटो लेकर जा रहा था। तभी सामने से एक स्कूटी सवार आ गया।हालांकि उसके मोटर वाहन को कोई क्षति नहीं हुई है। फिर भी उसने मेरा पीछा करके रेलवे पश्चिमी फाटक के पास एक व्यक्ति को बुला लिया और हम पर हमला बोल दिया। मेरे पेट में चाकू मार कर लहू लुहान कर दिया है।अस्पताल के चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए पटना भेजा है।

प्रिया सिंह की रिपोर्ट


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0