सांसद शिवेश राम ने बाढ़ में आयोजित बीजेपी की प्रेस वार्ता में गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मोदी ने जवाहर लाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सांसद शिवेश राम ने बाढ़ में आयोजित बीजेपी की प्रेस वार्ता में गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की ऐतिहासिक उपलब्धियां

प्रिया सिंह की रिपोर्ट// पटना- जिला अंतर्गत बाढ़ शहर के मलाही स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद शिवेश राम उपस्थित रहे। 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद उमेश राम ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक नई दिशा दी है और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मोदी ने जवाहर लाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास किया है—सड़क, रेल, एयरपोर्ट और डिजिटल कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। गरीब कल्याण योजनाओं के तहत उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है।

इसके अलावा, “मेक इन इंडिया”, “डिजिटल इंडिया” और “स्टार्टअप इंडिया” जैसी पहलों से देश में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस मौके पर बाढ़ के विधायक डॉ सियाराम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा तथा जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0