आरोपी भाई के बदले दूसरे भाई को पकड़ कर बेरहमी से पिटाई के बाद छोड़ने का पुलिस पर लगा आरोप
वही मामला को लेकर रंजन और उसका परिवार पुलिस की शिकायत करने के लिए एसडीपीओ रामकृष्ण से मिलकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।
पटना जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा भीमटोला निवासी रंजन कुमार को एनटीपीसी मजदूर गेट के पास से एनटीपीसी पुलिस पकड़ कर थाना लेकर पहुंची और रंजन कुमार की निर्दोष होने के बाद भी पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी।जिससे रंजन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।उसके शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान देखे गए। बाद में एनटीपीसी पुलिस में रंजन को पंडारक थाना ले जाकर कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद छोड़ दिया।परिजनों ने घायल अवस्था में रंजन को इलाज के लिए बाढ़ सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।
एनटीपीसी थाना प्रभारी से मामले पर जब बात की गई तो उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार किया। वही पंडारक पुलिस ने भी घटना से इंकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि रंजन का भाई सुधीर यादव के ऊपर मुकदमा दर्ज है।जिसे पकड़ लिया गया है।वही मामला को लेकर रंजन और उसका परिवार पुलिस की शिकायत करने के लिए एसडीपीओ रामकृष्ण से मिलकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।
अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
