शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम संपन्न कराने के उद्देश्य से अथमलगोला थाना में हुई शांति समिति की बैठक
थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना परिसर में मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने की।
बैठक में मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, जुलूस मार्ग एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व को भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की।
पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने सभी आयोजकों एवं जनप्रतिनिधियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बैठक में अपर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, पुलिस पदाधिकारी अर्चना कुमारी शर्मा, श्याम कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रिया सिंह
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
