अथमलगोला का एक दुकानदार हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, ₹42000 की ठगी, पुलिस से लगाई मदद की गुहार
चैनल के माध्यम से जनहित में जानकारी दी जाती है कि अगर आप भी ऑनलाइन भुगतान करते या करवाते हैं। तो सावधानी बरतें। लेनदेन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अपने बैंक खाता की जांच करने का काम करें। और ठगी का शिकार होने से बचें।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना- जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के अथमलगोला बाजार का एक दुकानदार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। जिसके लिए अब थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार आशुतोष रौशन ने बताया कि अथमलगोला एसबीआई शाखा के बगल में मेरी गणपति इलेक्ट्रिक की दुकान है। जिसके माध्यम से थौक एवं खुदरा बिजली का सामान ग्राहकों को मुहैया करवाता हूं। मेरी दुकान पर बिजली का तार खरीदने के लिए बाइक से दो अज्ञात व्यक्ति आये और करीब ₹42000 (बयालीस हजार रुपए मात्र) की खरीदारी की।
आशुतोष ने आगे बताया कि ग्राहक ने ऑनलाइन पेमेंट देने की बात कही। और मेरे स्कैनर के सामने मोबाइल ले जाकर मुझे बताया कि भुगतान हो गया है। दुकान में भीड़ ज्यादा दी। जब तक अपने मोबाइल में भुगतान की जांच करता तबतक दोनों युवक सामान बाइक पर रख कर बख्तियारपुर की ओर भाग निकले। भुगतान की जांच हर तरह के करने पर भी जब नहीं होने का पता चला। तब मुझे ठगे जाने का एहसास हुआ। तत्काल मैने आज सामान के विवरण के साथ एक लिखित आवेदन अथमलगोला थाना को देकर सनहा दर्ज करते हुए मदद की गुहार लगाई है।
चैनल के माध्यम से जनहित में जानकारी दी जाती है कि अगर आप भी ऑनलाइन भुगतान करते या करवाते हैं। तो सावधानी बरतें। लेनदेन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अपने बैंक खाता की जांच करने का काम करें। और ठगी का शिकार होने से बचें।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
