अथमलगोला में वीर हनुमान ,शनि देव और श्री गणेश प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकली
आज से सप्त दिवसीय श्री राम कथा का भी आयोजन, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य धीरज कृष्ण जी महाराज के द्वारा 27 जून तक प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से हरि इच्छा तक कथा श्रवण
प्रिया सिंह//पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के करजान गांव में वीर हनुमान ,शनि देव और श्री गणेश की नवप्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे और हाथी घोड़े के साथ निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए व्यवस्था मंडल के सदस्य चंदन कुमार ने बताया कि कलश यात्रा में 501 कलशधारी महिलाएं शामिल है। यह यात्रा कासिमपुर दाढ़ी, कल्याणपुर होते हुए गंगा घाट तक जाएगी।जहां से पवित्र गंगाजल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचने के बाद यात्रा का समापन होगा।
वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनंत कुमार सिंह ने बताया कि आज से सप्त दिवसीय श्री राम कथा का भी आयोजन किया गया है। जिसके लिए अयोध्या से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य धीरज कृष्ण जी महाराज का आगमन हो चुका है।जिनके द्वारा 27 जून तक प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से हरि इच्छा तक कथा श्रवण कराया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 28 जून को होगी उन्होंने क्षेत्र वासियों से इस महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
