श्री राम कथा केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, त्याग, मर्यादा और सत्य का मार्ग सिखाने वाला पवित्र ग्रंथ है।- डॉ अरुण कुमार सिंह

अथमलगोला में सप्तदिवसीय श्री राम कथा का भव्य शुभारम्भ, डॉ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल, हजारों श्रद्धालुओं ने किया कथा रस पान ,अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य धीरज कृष्ण जी महाराज के द्वारा 27 जून तक प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से हरि इच्छा तक कथा श्रवण

श्री राम कथा केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, त्याग, मर्यादा और सत्य का मार्ग सिखाने वाला पवित्र ग्रंथ है।- डॉ अरुण कुमार सिंह

पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के करजान गांव में वीर हनुमान ,शनि देव और श्री गणेश की नवप्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित सप्त दिवसीय श्री राम कथा का रस पान करने पटना राजेश्वर हॉस्पिटल के निदेशक सह प्रख्यात शल्य चिकित्सक डॉ अरुण कुमार सिंह रविवार की संध्या पहुंचे।

इस अवसर पर श्री राम कथा की महत्ता बताते हुए बतौर मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राम कथा केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, त्याग, मर्यादा और सत्य का मार्ग सिखाने वाला पवित्र ग्रंथ है।

वहीं कथा वाचक के द्वारा राम कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत मंगलाचरण एवं राम नाम की महिमा के गुणगान से किया गया। उनके द्वारा रामकथा की महत्ता, कथा के उद्देश्य और प्रभु श्री राम के दिव्य चरित्र के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डाला गया।कथा वाचक ने बताया कि राम नाम अविनाशी है और यह संसार का सबसे बड़ा मंत्र है।

ज्ञात हो कि रविवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे और हाथी घोड़े के साथ निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं को अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य धीरज कृष्ण जी महाराज के द्वारा 27 जून तक प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से हरि इच्छा तक कथा श्रवण कराया जा रहा है।

इस मौके पर शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ गांधी जी, अलख निरंजन सिंह, मैनेजर प्रसाद सिंह, रामायण सिंह, शिवशंकर सिंह उर्फ टीनोपाल सिंह , बिजेंद्र सिंह, शंकर सिंह, सत्यम जी सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

प्रिया सिंह 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0