अथमलगोला पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ दूसरे दिन भी मिली सफलता,41 लीटर देशी शराब की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले मध निषेध सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं के अधीन नामजद मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

अथमलगोला पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ दूसरे दिन भी मिली सफलता,41 लीटर देशी शराब की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना -जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान जारी है। इसी क्रम में एक तस्कर को देशी शराब की खेप के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि एक तस्कर शराब की खेप लेकर अथमलगोला स्टेशन के समीप मौजूद है। जो किसी माध्यम से स्थानीय किसी धंधेबाज तक पहुंचा सकता है। सूचना के उपरान्त तत्काल सजग हुई अथमलगोला थाना पुलिस के गश्ती वाहन ने पीछा कर जमालपुर गांव के निकट से एक युवक को प्लास्टिक के एक बोरा के साथ हिरासत में लेकर उसकी विधिवत तलाशी ली। इस क्रम में प्लास्टिक के बोरा से 41 लीटर देशी चूलाई शराब बरामद किया गया। तत्पश्चात युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां उसने अपना पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला ददौर निवासी गौतम कुमार के रूप बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले मध निषेध सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं के अधीन नामजद मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0