अथमलगोला स्टेशन बाजार जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता का शिकार, हल्की बारिश में ही सड़के झील में तब्दील

बड़े बड़े वादे ऊंचे इरादे का सब्जबाज जनप्रतिनिधियों द्वारा दिखाया जाता है। वार्ड पार्षद, मुखिया और प्रखंड प्रमुख के समक्ष कई बार गुहार लगाने पर आश्वासन भी दिया गया। फिर भी नारकीय जीवन जीने को स्थानीय लोग मजबूर हैं।

अथमलगोला स्टेशन बाजार जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता का शिकार, हल्की बारिश में ही सड़के झील में तब्दील

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत अथमलगोला स्टेशन बाजार हल्की बारिश में ही झील में तब्दील नजर आने लगा है। जिससे दुकानदारों के साथ ही ग्रामीणों का भी जीना मुहाल हो गया है। करजान से अथमलगोला स्टेशन रोड हो या बहादुरपुर रोड की सड़क पर बारिश होते ही घुटने भर पानी भर गया। अभी हालत यह है कि कीचड़ और पानी भरे सड़क से लोगों को गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों तक विभिन्न माध्यमों से इस समस्या के निष्पादन की गुहार लगाई गई है लेकिन परिणाम अभी तक शून्य है। बड़े बड़े वादे ऊंचे इरादे का सब्जबाज जनप्रतिनिधियों द्वारा दिखाया जाता है। वार्ड पार्षद, मुखिया और प्रखंड प्रमुख के समक्ष कई बार गुहार लगाने पर आश्वासन भी दिया गया। फिर भी नारकीय जीवन जीने को स्थानीय लोग मजबूर हैं।

दुकानदारों ने बताया कि इसके कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। कई बार तो दुकान बंद करनी पड़ी है। और खुली रखने पर कीचड़ दुकान में फैलने का अंदेशा बना रहता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रखंड का सबसे बड़ा बाजार जिससे करीब बीस गांव की लाखों की आबादी किसी न किसी रूप से जुड़ी है, उसे स्थानीय प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता का क्यों शिकार होना पड़ रहा है? ग्रामीण प्रो सतीश प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत प्रशासन से लेकर प्रखंड प्रशासन तक इसकी गुहार के बाद भी नहीं सुधार के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। हालांकि प्रखंड प्रमुख रीना देवी और मुखिया नगीना गुप्ता ने इस समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन पुनः दिया है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0