अथमलगोला प्रखंड जदयू ने किया संगठन विस्तार,मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता राणा उदय सिंह मुन्ना जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने बताया कि जदयू के नीति को जन जन तक पहुंचाने एवं पंचायत स्तर पर दल को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया है।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना - पटना जिला अंतर्गत बाढ़ विधानसभा में अथमलगोला प्रखंड जदयू अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह के आवास पर जिला अध्यक्ष मयंक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन का विस्तार किया गया।साथ ही सभी को दी गई जिम्मेवारी से संबंधित सूची जिलाध्यक्ष को सौंपी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने बताया कि जदयू के नीति को जन जन तक पहुंचाने एवं पंचायत स्तर पर दल को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार, अनिल कुमार, फूलो देवी, हरेन्द्र कुमार एवं उपेंद्र सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कुणाल कुमार सिंह एवं पंकज कुमार को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि मनोज कुमार सिंह उर्फ नंद जी, शैलेश कुमार , अमृतांजन कुमार एवं बबलू कुमार सिंह को सचिव की जिम्मेवारी दी गई है।मोहन कुमार को प्रवक्ता बनाया गया है। मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता राणा उदय सिंह मुन्ना जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
