अवैध शराब के खिलाफ अथमलगोला पुलिस की सख्ती ,91 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, धंधेबाज फरार

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी शौकीनों के शौक को पूरा कर एक झटके में मोटी रकम कमाने की जुगत में माफिया जुटे रहते हैं। यही कारण है कि पुलिस और तस्करों के बीच आंखमिचौनी का खेल भी चलता रहता है।

अवैध शराब के खिलाफ अथमलगोला पुलिस की सख्ती ,91 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, धंधेबाज फरार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना -- बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी शौकीनों के शौक को पूरा कर एक झटके में मोटी रकम कमाने की जुगत में माफिया जुटे रहते हैं। यही कारण है कि पुलिस और तस्करों के बीच आंखमिचौनी का खेल भी चलता रहता है।

इसी क्रम में पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 90 लीटर देशी शराब बरामद किया है। हालांकि माफिया फरार होने में सफल रहे।इस मामले में अज्ञात शराब माफिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गश्ती वाहन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत लहेरिया टोला के सामने गंगा नदी के किनारे छापेमारी की गई। जिसमें करीब नब्बे लीटर देशी चूलाई शराब की बरामदगी हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अवैध शराब माफियाओं को छापेमारी की भनक लग गई। जिससे शराब छोड़ कर फरार हो गए। अवैध रूप से इस शराब को बिक्री एवं भंडारण के लिए कहीं ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस की एंट्री हुई।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ इस तरह की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0