अथमलगोला पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशुपालन कर्मी का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में छाई शोक की लहर

डॉ पंकज बाबा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह ने कहा कि इस चर्चित व्यक्तित्व का चिकित्सा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान रहा है। वे मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।उनके शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि डॉ पंकज बाबा का कृतित्व और व्यक्तित्व लंबे समय तक याद किया जाएगा।

अथमलगोला पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशुपालन कर्मी का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में छाई शोक की लहर

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड से एक दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है जहां सरकारी पशु चिकित्सालय में कार्यरत एक पशुपालन कर्मी का हृदयाघात से मंगलवार की अहले सुबह निधन हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अथमलगोला थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी 53 वर्षीय पंकज कुमार पिछले कई वर्षों से अथमलगोला सरकारी पशु चिकित्सालय में सहायक के रूप में कार्यरत थे। और पशु चिकित्सा का भी कार्य करते थे। जिनका हृदयाघात से निधन हो गया।

डॉ पंकज बाबा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह ने कहा कि इस चर्चित व्यक्तित्व का चिकित्सा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान रहा है। वे मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।उनके शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि डॉ पंकज बाबा का कृतित्व और व्यक्तित्व लंबे समय तक याद किया जाएगा।

वहीं उनके निधन से मर्माहत पैक्स अध्यक्ष संतोष सिंह, पंकज कुमार सिंह, संजय कुमार, गोपाल जी, रामानुज सिंह, मृगेंद्र प्रताप मंटू, इंदु भूषण सिंह,रवि सिंह चौहान, प्रेम शंकर सिंह चौहान, कुंदन पांडेय, ललन कुमार, राकेश कुमार, अमरेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने उनके असामयिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वे क्षेत्र में डॉ पंकज बाबा के रूप में चर्चित और कार्य के प्रति समर्पित थे।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
4
wow
0