मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में पटना का युवक अथमलगोला में बुरी तरह से जख्मी

सीएचसी में तैनात चिकित्सक कुमार गौरव ने बताया कि युवक के हाथ, मुंह और शरीर के कई अंगों पर गहरे जख्म है। इन्हें परिजनों के आने पर प्राथमिक उपचार के उपरान्त पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।

मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में पटना का युवक अथमलगोला में बुरी तरह से जख्मी

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र में मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर कासिमपुर दाढ़ी गांव के सामने प्रस्तावित जीरोमाइल के निकट रविवार को हुए एक सड़क हादसे में बाढ़ से पटना की ओर जा रहा एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए 112 वाहन पर तैनात पुलिस पदाधिकारी सूर्यकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति के जख्मी अवस्था में सड़क किनारे गिरे होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने पर देखा कि परसा बाजार पुनपुन निवासी 22 वर्षीय नीतिन कुमार बुरी तरह से जख्मी हालत में सड़क किनारे गिरा हुआ था। और उसकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में गिरी हुई थी। तत्काल उसे उठा कर सामुदायिक केंद्र अथमलगोला पहुंचाया गया। एवं उसके मोबाइल से बाढ़ के काजीचक में रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दी गई। हादसा का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

 

वहीं सीएचसी में तैनात चिकित्सक कुमार गौरव ने बताया कि युवक के हाथ, मुंह और शरीर के कई अंगों पर गहरे जख्म है। इन्हें परिजनों के आने पर प्राथमिक उपचार के उपरान्त पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0