रात्रि गश्ती के दौरान रेल पुलिस को बड़ी सफलता,बाढ़ में ACP के दौरान 294 बीयर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाड़ी संख्या 22587 सियालदाह वाराणसी अमृत भारत से हुई बरामदगी,रेल पुलिस द्वारा बाढ़ जीआरपी में केस दर्ज कर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाई कर रही है।

रात्रि गश्ती के दौरान रेल पुलिस को बड़ी सफलता,बाढ़ में ACP के दौरान 294 बीयर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

निरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट//रेल डेस्क न्यूज- रात्रिकालिन गश्ती के दौरान रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस बाढ़ की टीम को 294 लीटर बीयर के साथ दो तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बाढ़ स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर के IPF जवाहर लाल व बाढ़ GRP प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में रेल पुलिस द्वारा स्टेशन पर गश्त की जा रही थी। 

 

जहां पर गाड़ी संख्या 22587 सियालदाह वाराणसी अमृत भारत के बाढ़ स्टेशन आने के समय गुप्त निगरानी किया गया। गुप्त निगरानी के क्रम में उक्त गाड़ी समय 02.19 बजे ACP हुई। रेल पुलिस ने सतर्क होकर चेक किया तो दो व्यक्ति को सात झोला में भरा हुआ कुल 294 अदद किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर के साथ पकड़ा गया। जिसमे प्रत्येक बीयर की क्षमता 500 ML व प्रत्येक का कीमत Rs 150/- पायी गई है। इन सभी बोतलों पर for sale only jharkhand हुआ था। इस कुल बीयर 147 लीटर व कुल कीमत 44100/- पाया गया। सभी बीयर को जप्त करते हुए लाने वाले दो तस्कर अभियुक्त 01.मौसम कुमार उम्र 19 वर्ष पिता मुकेश महतों सा पॉथमां थाना बाढ़ जिला पटना 02. शशि कुमार उम्र 20 वर्ष पिता इलायची पासवान सा भेंटगावां थाना बाढ़ जिला पटना को मौके से गिरफ्तार किया गया है।रेल पुलिस द्वारा बाढ़ जीआरपी में केस दर्ज कर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाई कर रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0