बाढ़ अनुमंडल के सरहन गांव का पंचायत भवन भूसा घर में तब्दील, सुधि लेने वाला कोई नहीं।
सवाल उठता है कि जिस पंचायत भवन गांव के विकास करने की मुद्दे पर बैठक होनी चाहिए थी। वह पंचायत भवन भूसा घर बनकर रह गया है। स्थानीय प्रशासन को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना ग्रामीण - जिला अंतर्गत बाढ़ के सरहन गांव का पंचायत भवन इन दिनों अवैध कब्जा का शिकार है। मिल रही जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ खास लोगों के द्वारा दो कमरों में भूसा रखा जा हैं। जब भूसा रखने वाले से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा भूसा रखने की इजाजत मिली थी।लेकिन अब एक कमरे को खाली करने का आदेश दिया गया है।जिसके चलते एक कमरा खाली कर रहा हूं।यह भवन मेरे ही जमीन पर बना हुआ है।जिसके चलते मेरा हक बनता है। सवाल उठता है कि जिस पंचायत भवन गांव के विकास करने की मुद्दे पर बैठक होनी चाहिए थी। वह पंचायत भवन भूसा घर बनकर रह गया है। स्थानीय प्रशासन को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
