बाढ़ में दो मुर्गा व्यवसायी को बदमाशों ने मारपीट कर किया जख्मी, इलाज के दौरान सदर अस्पताल बना रण क्षेत्र

मारपीट करने वाले एक युवक की भी बेरहमी से पिटाई,युवक को मोटरसाइकिल से खींचकर जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया।करीब 5 मिनट तक लात और मुक्का से युवक की पिटाई करता रहा। बाद में युवक को पकड़ कर लोगों ने अपने पास रखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

बाढ़ में दो मुर्गा व्यवसायी को बदमाशों ने मारपीट कर किया जख्मी, इलाज के दौरान सदर अस्पताल बना रण क्षेत्र

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना - जिला अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाब बाग मोहल्ला में मामूली विवाद को लेकर मुर्गा कारोबारी दो युवक को आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर लाठी डंडे और रड से पिटाई कर दिया। मारपीट की घटना में मोहम्मद सद्दाम और मोहम्मद रियाज उर्फ टार्जन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए दोनों घायल को बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया।

अभी दोनों घायल युवक का इलाज चल ही रहा था कि मारपीट करने वाले पक्ष के तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवक की स्थिति पता करने अस्पताल पहुंच गया। इस दौरान घायल पक्ष के लोगों ने मोटरसाइकिल को रोक लिया और उस पर बैठे मारपीट करने वाले एक युवक को मोटरसाइकिल से खींचकर जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया।करीब 5 मिनट तक लात और मुक्का से युवक की पिटाई करता रहा। बाद में युवक को पकड़ कर लोगों ने अपने पास रखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।बाढ़ थाना के दरोगा गणेश कुमार राय ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मारपीट में घायल लोगों से पूछताछ किया और किशन कुमार नामक घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल में इलाज करने के बाद अपने साथ बाढ़ थाना लेकर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि घटना के करण का अभी पता नहीं चला है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।लेकिन अस्पताल में मारपीट के दौरान जख्मी हुए युवक किशन का अपराधिक इतिहास है। हाल के दिनों में शराब मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।वही बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल परिसर में 10 मिनट के लिए अपरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।पुलिस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0