शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने अथमलगोला पहुंचे पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु
ज्ञात हो कि पूर्व विधायक लगातार बाढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख दुःख में शामिल होते रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार की संध्या करजान पहुंच कर भाजपा नेता के शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना -जिला अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र अधीन करजान गांव निवासी भाजपा नेता सह राष्ट्र सेवा मिशन बिहार प्रदेश के संयोजक घनश्याम सिंह मंटू की माता मालती देवी के निधन के उपरान्त शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने शनिवार की शाम बाढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानु पहुंचे।
इस मौके पर उनके साथ विजय सिंह चौहान, जे पी सिंह, कपिल सिंह, सदन सिंह ,भोला सिंह, शर्मेंदर सिंह, विजय कुमार सिंह, सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।ज्ञानु ने बताया कि दिवंगत मालती देवी धर्मपरायण महिला थी। और सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखती थी। उनका निधन परिवार के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।
ज्ञात हो कि पूर्व विधायक लगातार बाढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख दुःख में शामिल होते रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार की संध्या करजान पहुंच कर भाजपा नेता के शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।अचानक बीमार होने पर पटना के एक निजी अस्पताल में उन्हें (मालती देवी) भर्ती कराया गया था।जहां 19 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।
चंद्रशेखर विचार मंच के बिहार प्रदेश संयोजक प्रेम शंकर सिंह चौहान, डॉ कौशलेंद्र कुमार, युवा नेता मृत्युंजय कुमार उर्फ एम जी भाई, वीरू सिंह, विकास कुमार सहित कई लोगों ने भी शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने का काम किया है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
