गयाजी में हो रहा है अनोखा यज्ञ, यहां दी जा रही है मिर्च से आहुति, शहीदों के नाम पर लगा है दान पेटी।

महंत श्री योगेश्वरानंद स्वामी शनि देव जी महाराज ने बताया कि इस यज्ञ के माध्यम से ग्रह नक्षत्र की शांति होती है और लोगों को शारीरिक एवं मानसिक तनाव से राहत मिलती है उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मिर्च की आहुति देखकर अपनी गृह बाधाओ को शांत करने की कामना कर रहे है।

गयाजी में हो रहा है अनोखा यज्ञ, यहां दी जा रही है मिर्च से आहुति, शहीदों के नाम पर लगा है दान पेटी।

गया जी से आशीष कुमार की रिपोर्ट-- जिले के इमामगंज प्रखंड के पाकरडीह गांव में आयोजित श्री शतचंडी रूद्र शनि शांति मारुति महायज्ञ इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहकर सामाजिक परिवर्तन, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक जागरण का अद्भुत संगम बनकर उभर रहा है, खासकर यज्ञ में मिर्च की आहुति देने की परंपरा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

आयोजकों के अनुसार मिर्च की विशेष आहुति नकारात्मक शक्तियों के विनाश,क्षेत्र में सुख शांति और जनकल्याण के उद्देश्य दी जा रही है, श्रद्धालु अपनी ग्रहपीड़ा से मुक्ति की कामना लेकर यज्ञ में भाग ले रहे हैं। महायज्ञ में किसानों और शहीद जवान के सम्मान में अलग-अलग दान पेटियों भी रखी गई है।

आयोजकों ने बताया कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करने और जरूरतमंद किसानों की सहायता के उद्देश्य से यह पहल की गई है उन्होंने कहा कि जिन जवानों की बदौलत देशवासी चैन की नींद सोते हैं उनके सम्मान में छोटा सा प्रयास है

महंत श्री योगेश्वरानंद स्वामी शनि देव जी महाराज ने बताया कि इस यज्ञ के माध्यम से ग्रह नक्षत्र की शांति होती है और लोगों को शारीरिक एवं मानसिक तनाव से राहत मिलती है उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मिर्च की आहुति देखकर अपनी गृह बाधाओ को शांत करने की कामना कर रहे है।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0