बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर निकाले डेढ़ लाख रुपये, बहन की शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे, करतूत सीसीटीवी में कैद।

वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर निकाले डेढ़ लाख रुपये, बहन की शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे, करतूत सीसीटीवी में कैद।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट-- जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बदमाशो ने बाइक की डिक्की तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली गई, वही वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। 

 

बताया जाता है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरोखरीगढ़ गांव के अखिलेश कुमार ने अपनी बहन की शादी के लिए पंजाब नेशनल बैंक फतेहपुर शाखा से डेढ़ लाख रूपए निकाल कर अपने बाइक की डिक्की में रखे थे, इसके बाद वह फतेहपुर पहाड़पुर सड़क मार्ग पर स्थित एक दुकान के पास पहुंचा,वह दुकान के पास बाइक खड़ी कर समान लेने दुकान में गया, इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशो ने मौका पाकर डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गया, कुछ ही देर बाद जब अखिलेश कुमार दुकान से बाहर आया तो बाइक की डिक्की खुली देख उनके होश उड़ गए।डिक्की में रुपए नहीं देख दंपति रोने लगी।वही वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।अखिलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना स्थल तक पहुंच कर जांच में जुट गई है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0