45 लाख की लूट मामले में बाजार बंद, दुकानदारों की मांग - 24 घंटे के अंदर अपराधियों का हो एनकाउंटर
लूटे गए नगदी की हो बरामदगी,नहीं तो होगा आंदोलन, दुकानदार प्रभाकर बरनवाल से लूट कर फरार हो गए थे।वहीं विरोध करने पर दुकानदार को पैर में भी गोली मारकर घायल कर दिया था.
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट-- जिले के गुरुआ बाजार में बुधवार की देर शाम आभूषण दुकानदार को गोली मार कर 40 लाख के गहने और 5 लाख रुपए नगद लूट कर फरार हो जाने के विरोध मे गुरुआ के व्यवसाययों ने गुरुवार को अपनी-अपनी दुकाने विरोध में बंद रखा।
गुरुआ के व्यवसाययों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर उसे 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर करें और पैसे की बरामद करें।उन्होंने कहा कि यह पुलिस की विफलता है कि अपराधियों ने खुलेआम इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।उन्होंने प्रशासन को भी चेतावनी दिया है कि अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे और भी हम लोग और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। घटना के बाद गुरुआ बाजार में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।
बता दे कि बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में एक आभूषण दुकानदार अपनी दुकान बंद कर 40 लाख के गहने और 5 लाख रुपए नगद लेकर अपने घर जा रहे थे। तभी दुकान के बाहर ही बाइक पर सवार चार अपराधियों ने फायरिंग करते हुए धावा बोल दिया और दुकानदार प्रभाकर बरनवाल से लूट कर फरार हो गए थे।वहीं विरोध करने पर दुकानदार को पैर में भी गोली मारकर घायल कर दिया था।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
