गयाजी में साइबर थाना की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर गिरोह के साथ सदस्य गिरफ्तार क्या एटीएम कार्ड पासबुक और खाते बरामद बिहार के कई जिले से भी जुड़े ताड़।

जांच में सामने आया है कि गिरोह ने 10 लोगों को रुपए का लालच देकर उनके नाम पर फर्जी अकाउंट खुलवाया था, अकाउंट खुलवाने के बाद लगभग 9 लाख की अवैध ट्रांजैक्शन को भी अंजाम दे डाला।

गयाजी में साइबर थाना की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर गिरोह के साथ सदस्य गिरफ्तार क्या एटीएम कार्ड पासबुक और खाते बरामद बिहार के कई जिले से भी जुड़े ताड़।

आशीष कुमार की रिपोर्ट//गया जी-जिला पुलिस ने साइबर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 14 एटीएम कार्ड,22 एक्टीवेटेड सिम कार्ड, एक पासबुक, एक चेकबुक और 34 हजार नगद बरामद किए हैं, इसकी जानकारी साइबर थाना डीएसपी रहमान दानिश ने दिया है।

जांच में सामने आया है कि गिरोह ने 10 लोगों को रुपए का लालच देकर उनके नाम पर फर्जी अकाउंट खुलवाया था, अकाउंट खुलवाने के बाद लगभग 9 लाख की अवैध ट्रांजैक्शन को भी अंजाम दे डाला।

साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से रॉकी कुमार, अभिषेक पासवान, अंकित कुमार,गौतम कुमार, निखिल कुमार,गौतम कुमार एवं आकाश कुमार शामिल है यह सभी अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि एसपी की निर्देश पर साइबर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग दूसरे के नाम पर खाता के जरिए साइबर फ्रॉड की रकम ट्रांसफर और विद्रआ की जा रही है जिसके आधार पर एक टीम बनाई गई इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले रॉकी कुमार को दबोचा,उसने कबूल की वह ग्रामीणों को प्रलोभन देकर उनके नाम पर सिम और खाते लेता था,रॉकी ने खुलासा किया है कि खाते को 5-5 हजार में अभिषेक पासवान को बेचे थे, तब पुलिस ने अभिषेक को भी पकड़ा, उसके पास से 34 हजार बरामद की है इसी आधार पर एक-एक कर सभी साइबर फ्रॉड की गिरफ्तारी हुई है ,इस गिरोह के ताड़ बिहार के कई जिलों से भी जुड़े हुए हैं जिसका पुलिस पता कर रही है और सभी आरोपियों से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0