गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोविंदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार

रणधीर सिंह के साथ केशरी अंकित के रिपोर्ट//धनबाद- गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य मार्ग पर स्थित अपना नर्सिंग होम के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया।मृतक की पहचान पथुरिया निवासी शाहबाज अंसारी, पिता रियाज अंसारी, के रूप में हुई है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि शाहबाज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद आरोपी बाइक चालक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

 

सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0