नालंदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एसपी के निर्देश के बाद 6 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार,छीना गया मोबाइल भी बरामद

दुष्कर्म के बाद बदमाश पीड़िता के कपड़े और मोबाइल लूट कर भागे, निर्वस्त्र पीड़िता की राहगीरों ने की मदद ,सुनसान इलाके का फायदा उठाकर अपराधियों ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया था,एसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी।

नालंदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एसपी के निर्देश के बाद 6 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार,छीना गया मोबाइल भी बरामद

नालंदा से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट - जिले के चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव के खंधा में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. घटना बीते 30 जून की रात करीब 8 बजे की है, जब सुनसान इलाके का फायदा उठाकर अपराधियों ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया. आपातकालीन सेवा डायल-112 को सूचना मिली कि एक महिला के साथ कुछ लोगों ने दरिंदगी की है. सूचना मिलते ही डायल-112 और चंडी थाना की संध्या गश्ती टीम तुरंत एक्शन में आई और मौके पर पहुंची. इस सफल त्वरित कार्रवाई को पुनि चंदन कुमार सिंह, चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, पुअनि श्वेता कुमारी, प्रिंसदीप कुमार, ललन सिंह, परि०पुअनि आनंद कुमार, सअनि छोटेलाल पासवान, पीटीसी सत्यनारायण दास और सशस्त्र बल की टीम ने मुस्तैदी से अंजाम दिया.

 

एसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी

 

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता और सूचक से सघन पूछताछ की और उनका आधिकारिक बयान दर्ज किया. इस बयान के आधार पर संबंधित चंडी थाने में कांड के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) नालंदा ने अपराधियों की तुरंत धर-पकड़ के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसने विभिन्न तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया.

 

महज छह घंटे के भीतर दबोचे गए तीनों दरिंदे

 

एसपी भारत सोनी के कड़े निर्देश पर गठित नालंदा पुलिस की एसआइटी ने पेशेवर तरीके से त्वरित छापेमारी शुरू की और घटना के महज 6 घंटे के भीतर तीनों फरार आरोपियों को उनके छिपने के ठिकानों से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाश गोप (22 वर्ष), पिता- जय गोप; नितिश कुमार (26 वर्ष), पिता- दशरथ प्रसाद और शैलेश कुमार (32 वर्ष), पिता- कृष्णा प्रसाद के रूप में की गई है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये सभी आरोपी साकिन लक्ष्मीबिगहा, थाना चंडी के मूल निवासी हैं. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

 

मुख्य आरोपी का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता से जबरन लूटे गए 2 मोबाइल फोन भी सकुशल बरामद कर लिए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विकाश गोप का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ चंडी थाना में वर्ष 2016 में एक चर्चित हत्या कांड 354/16 और हाल ही में 10 जून 2026 को मारपीट व रंगदारी का कांड 388/26 दर्ज है. वहीं दूसरे आरोपी नितिश कुमार पर वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) समेत कई गंभीर धाराओं में कांड संख्या 569/24 दर्ज है. पुलिस सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0