संपत्ति विवाद में पुत्र ने ही कर दी पिता की गोली मार कर हत्या , मचा कोहराम, आरोपी फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पिता ने उसे घर में पानी और शरबत भी पिलाया था।लेकिन बाहर निकलते ही मार दी गोली,आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
नालंदा से अविनाश पांडेय की रिपोर्ट-- जिला के भागन बीघा ओपी थाना क्षेत्र के तूफान गंज गांव में बेटे ने अपने पिता को घर से बुलाकर गोली मार कर हत्या कर दी। आपको बता दें की पूर्व से बाप बेटे में संपत्ति विवाद को लेकर कहासुनी हुई। मृतक की पहचान धर्म सिंह पासवान के 55 वर्षीय पुत्र बच्चू पासवान के रूप में की गई है।
मृतक की पत्नी गुलाबी देवी ने रोते बीलखते हुए बताया कि उनका सौतेला बेटा पवन कुमार अक्सर विवाद करता रहता था। आज वह घर आया और पिता को बुलाकर बाहर ले गया पिता ने उसे घर में पानी और शरबत भी पिलाया।लेकिन बाहर निकलते ही पवन कुमार ने पिता को पिस्टल निकाल कर सीधे बच्चू पासवान के पेट में गोली मार दी। घायल के तुरंत बाद घायल अवस्था में परिजनों और स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चू पासवान को बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी गुलाबी देवी ने बताया कि पवन अलग रहता था ।उसे रहने के लिए अलग घर और जमीन भी खरीद दी गई थी।लेकिन वह और संपत्ति की मांग को लेकर विवाद करता रहता था।इसी रंजिश में उसने अपने पिता की जान ले लिया। बच्चू पासवान के तीन बेटे हैं। जिनमे से पवन कुमार पहली पत्नी का बेटा है। वह करीब 8 साल से खुसरूपुर थाना क्षेत्र के नेटरा गांव में अलग रह रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल और भागन बीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्षय जूटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।डीएसपी ने बताया कि आज सूचना मिली कि तूफानगंज गांव में फायरिंग हुई है।जांच में पता चला कि बच्चू पासवान को उनके बेटे पवन पासवान ने गोली मार कर आरोपी फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
