ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को जाम कर दिया और मुआवजे के साथ-साथ अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।
घटना मेहंदिया बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-139 की है। मृतक की पहचान शिवपुर गांव निवासी मुनीलाल चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र पप्पू चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पप्पू चौधरी अपने ससुराल मलकागंज से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच, परिजन और ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर आसपास के दुकानों और मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पप्पू चौधरी के चार बच्चे हैं तीन बेटी और एक बेटा आसपास के इलाके में मजदूरी का काम किया करता था पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर घटना के बाद बुरा हाल है इलाके में चीत्कार मच गई।
वहीं मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्टर :- विश्वनाथ प्रताप यादव
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
