बख्तियारपुर थाना में पदस्थापित दरोगा कृष्णा कुमारी डीएसपी का पद पर चयनित होकर युवाओं के लिए बनी प्रेरणा स्रोत

बाढ़ 2 के एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव, बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जनों ने उनको शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बख्तियारपुर थाना में पदस्थापित दरोगा कृष्णा कुमारी डीएसपी का पद पर चयनित होकर युवाओं के लिए बनी प्रेरणा स्रोत

पटना जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना में पदस्थापित दरोगा कृष्णा कुमारी ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएसपी का पद हासिल किया है। ज्ञात हो कि कृष्णा कुमारी का चयन दारोगा पद के लिए वर्ष 2022 में हुआ था। वर्ष 2018 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली कृष्णा कुमारी के पिता एक किसान हैं जबकि माता कुशल गृहणी हैं। मूल रूप से मधुबनी जिले की रहने वाली तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है।पहली नियुक्ति धनरूआ में मिली करीब 2 वर्ष तक धनरूआ में सेवा देने के बाद वह पिछले 1 वर्ष से वह बख्तियारपुर थाना में कार्यरत है।

उनकी इस उपलब्धि पर सहकर्मियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।बाढ़ 2 के एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव, बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जनों ने उनको शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।कृष्णा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0