शर्मनाक- बाढ़ में अंधविश्वास के नाम पर बेटे-बहू ने बुजुर्ग माता-पिता को पीटा,घर में चुड़ैल भेजने जैसी बेबुनियाद बातों का आरोप
डायन-बिसाही कुछ नहीं होता, ये अपराध है। बुजुर्गों का सम्मान करें, अंधविश्वास नहीं,इस के कारण परिवार टूटते हैं,बुजुर्गों पर हाथ उठाना कानूनी अपराध है, शक नहीं, समझदारी दिखाएं,झगड़े का हल बातचीत से निकालें, हिंसा दिखे तो 100/112 पर कॉल करें।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना-जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के पूरा गांव में अंधविश्वास और पारिवारिक कलह का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डायन-बिसाही और घर में चुड़ैल भेजने जैसी बेबुनियाद बातों को लेकर बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता के साथ जमकर मारपीट कर दी।
घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था और अंधविश्वास को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद मामला अचानक हिंसक हो गया और बेटे-बहू ने बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार घायल बुजुर्ग का इलाज जारी है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
