भागलपुर इंटरसिटी को असमाजिक तत्वों द्वारा ACP करने के बाद ट्रेन के इंजन में आई खराबी। एक घंटे से अधिक समय तक रूकी रही ट्रेन।

फिलहाल आधे घंटे से अधिक समय से गाड़ी बख्तियारपुर स्टेशन पर रूकी हुई है।

भागलपुर इंटरसिटी को असमाजिक तत्वों द्वारा ACP करने के बाद ट्रेन के इंजन में आई खराबी। एक घंटे से अधिक समय तक रूकी रही ट्रेन।

निरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट//रेल डेस्क न्यूज- असमाजिक तत्वों द्वारा बख्तियारपुर जंक्शन से खूलने के बाद ट्रेन संख्या 13402 दानापुर भागलपुर इंटरसिटी का ACP कर दिए जाने के बाद ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते ट्रेन लगभग एक घंटे से अधिक समय तक बख्तियारपुर स्टेशन पर खडी़ रही । 
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन गुरूवार संध्या 18 बजकर एक मिनट पर बख्तियारपुर स्टेशन पर खडी़ हुई और दो मिनट रूकने के बाद 18 बजकर 03 तीन मिनट पर प्रस्थान कर रही थी,इसी बीच किसी असमाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन में से ही उक्त ट्रेन का ACP ( अलार्म चेन पुलींग) कर दिया गया जिसके बाद ट्रेन रूक गई  ACP ठीक होने के बाद ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते  गाड़ी बख्तियारपुर स्टेशन पर एक घंटे से अधिक देर तक रूकी रही । ट्रेन के गार्ड ड्राइवर व स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मी ACP स्थान को चिन्हित कर उसे ठीक कर दिए लेकिन तुरंत बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।।। 

रेलवे के जानकार बताते हैं की ट्रेन LHB रैक से चलती है और LHB रैक में ACP को चिन्हित करना बहुत मुश्किल  होता है। 

बहरहाल काफी मशक्कत के बाद रेलवे की टेक्निकल टीम ने इंजन को दुरूस्त किया जिसके बाद लगभग 07 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।।। 
इस दरमियान डाऊन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित नहीं हुआ और नमो भारत व कमला गंगा को 03 नंबर से पास आ़उट कराया गया।।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0