ट्रेन में यात्रा के दौरान मिले युवक से किशोरी को हुआ प्यार, प्रगाढ़ता बढ़ते ही घटी दूरियां, अब फरार से जेल तक की .....

इसके बाद युवक युवती के गांव आने जाने लगा और दोनों का छुप-छुप कर मिलना जुलना जारी रहा। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना।परिजनों के अनुसार दोनों को एक बच्चे का जन्म भी हुआ था।जिसकी बाद मौत हो गई थी।

ट्रेन में यात्रा के दौरान मिले युवक से किशोरी को हुआ प्यार, प्रगाढ़ता बढ़ते ही घटी दूरियां, अब फरार से जेल तक की .....

नालंदा से अविनाश पांडेय की रिपोर्ट - जिला के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने बुधवार को प्रेमी के साथ छबीलापुर थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव से बरामद कर लिया है।बताया जाता है की युवती 28 अप्रैल 2025 को अपने घर से फरार हो गई थी। इस मामले में परिजनों द्वारा बिंद थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार दोनों को छान बीन में जुटी गई।

परिजनों ने बताया कि युवती अपने माता-पिता के साथ नई दिल्ली जा रही थी। उसी ट्रेन की एक बोगी में युवक भी सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध स्थापित हो गया।इसके बाद युवक युवती के गांव आने जाने लगा और दोनों का छुप-छुप कर मिलना जुलना जारी रहा। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना।परिजनों के अनुसार दोनों को एक बच्चे का जन्म भी हुआ था।जिसकी बाद मौत हो गई थी।

बिंद थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को युवक के घर से बरामद कर लिया गया हैं। न्यायालय के आदेश पर नाबालिग युवती को लड़की के माता-पिता को सौंप दिया है। आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0