खुसरूपुर रेलवे स्टेशन के पास बाजार से सब्जी लेकर घर जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर रेल पुलिस प्रभारी राजीव कांत शर्मा मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन के पास बाजार से सब्जी लेकर घर जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

कुमार सुधांशु की रिपोर्ट//फतुहा/खुसरूपुर --दानापुर रेल मंडल के पटना मोकामा रेलखंड पर रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन के समीप दुमका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर रेल पुलिस प्रभारी राजीव कांत शर्मा मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।

शव की पहचान नगर के नीमतल वार्ड नंबर 2 निवासी रामबालक गोस्वामी की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई।बताया जाता है कि महिला बाजार से सब्जी़ लेकर घर लौट रही थी,तभी डाउन तेज गति ट्रेन की चपेट में आ गई।परिजनों के आग्रह पर पंचनामा के बाद पुलिस ने शव मृतक के पुत्र राजेश कुमार को सौंप दिया।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0