अवैध संबंध का खूनी अंजाम,भाभी से प्रेम-प्रसंग में बड़े भाई ने छुरे से वार कर की छोटे भाई की हत्या

भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका आरोपी विरोध करता था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अवैध संबंध का खूनी अंजाम,भाभी से प्रेम-प्रसंग में बड़े भाई ने छुरे से वार कर की छोटे भाई की हत्या

कुमार सुधांशु की रिपोर्ट//फतुहा/खुसरूपुर- भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।थाना क्षेत्र के लोदीपुर दनियालपुर में गुरुवार की रात बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में छुरे से वार कर जख्मी कर दिया।आनन फानन में स्वजन उसे पीएमसीएच ले गए,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान लोदीपुर दनियालपुर निवासी सजिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (19 वर्ष) के रूप में हुई है।शैलेश की हत्या का आरोप बड़े भाई शत्रुध्न रविदास पर लगाया गया है।बताया जाता है कि कुंवारे शैलेश को अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका आरोपी विरोध करता था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0