उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजान सूर्यपुरा में अपशिष्ट बिक्री विवाद की जांच करने पहुंची बीईओ अथमलगोला

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी पुराने भवन के मलबे को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पूर्व प्राचार्य कमलेश कुमार पर लापरवाही का आरोप लगा था। जबकि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ही मलबा हटा लिया गया था। और गाज पूर्व प्राचार्य पर गिरी। वहीं कुछ दिनों पूर्व विद्यालय में लगे सीसीटीवी की चोरी हुई। लेकिन आज तक इस मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजान सूर्यपुरा में अपशिष्ट बिक्री विवाद की जांच करने पहुंची बीईओ अथमलगोला

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र अधीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजान सूर्यपुरा में अपशिष्ट बिक्री विवाद की जांच करने मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दीवा श्री पहुंची। जहां उन्होंने शिकायतकर्ता एवं अन्य ग्रामीणों के समक्ष संबंधित पंजी का अवलोकन कर प्राचार्य मो जफर इकबाल एवं अन्य कर्मियों से जानकारी ली।

ज्ञात हो कि सोमवार को स्थानीय दुर्गा स्थान परिसर में चल रहे एक ग्रामीण पंचायत के दौरान देखा कि ई रिक्शा पर विद्यालय बंद होने के बाद अपशिष्ट को लाद कर बिक्री के मकसद से ले जाया जा रहा है। तत्काल उस ई रिक्शा को रोकते हुए डायल 112 को इसकी सूचना दी गई। जिसके उपरान्त मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय कर्मी सुजीत कुमार एवं निरंजन कुमार से पूछताछ की। एवं अपशिष्ट लदे ई रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद ग्रामीण अनंत कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, बबलू सिंह, घनश्याम सिंह मंटू, संतोष सिंह सहित कई लोगों ने थाना पहुंच कर लिखित आवेदन दिया। और जांच के उपरान्त उचित कार्रवाई की मांग की।

जदयू नेता अनंत कुमार सिंह ने बताया कि प्राचार्य और कर्मियों द्वारा मिलीभगत कर गलत तरीके से अपशिष्ट को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जबकि इसकी नीलामी किए जाने का नियम है। सुनील कुमार सिंह एवं घनश्याम सिंह मंटू ने भी जदयू नेता के वक्तव्यों का समर्थन करते हुए विद्यालय प्रबंधन पर नियमों को ताक पर रख कर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी पुराने भवन के मलबे को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पूर्व प्राचार्य कमलेश कुमार पर लापरवाही का आरोप लगा था। जबकि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ही मलबा हटा लिया गया था। और गाज पूर्व प्राचार्य पर गिरी। वहीं कुछ दिनों पूर्व विद्यालय में लगे सीसीटीवी की चोरी हुई। लेकिन आज तक इस मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है। आज पुनः पूर्व की तरह बिना नीलामी के अपशिष्ट बिक्री का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी गंभीरता से जांच की जरूरत है।

विद्यालय प्राचार्य मो जफर इकबाल ने बताया कि जनवरी 2026 में बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह एवं विद्यालय समिति के सदस्यों द्वारा जो प्रस्ताव पंजीकृत किए गए थे। उसमें से एक प्रस्ताव अपशिष्ट की बिक्री से भी जुड़ा था। जिसकी राशि विकास कोष में जमा करना है। विद्यालय में चल रहे सफाई कार्य को देखते हुए अप्रैल 2026 में नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर बिक्री की करवाई पूर्णतः वैध तरीके से पंजी संधारण कर की जा रही है। विद्यालय पूर्ण अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है।जिसमें सामाजिक सहयोग भी अपेक्षित है।

वही बीईओ दीवा श्री ने कहा कि इस तरह का मामला संज्ञान में आने के बाद विद्यालय पहुंच कर इसकी जांच और पूछताछ की है। प्रस्ताव पंजी एवं नीलामी पंजी का भी अवलोकन किया है। जांच रिपोर्ट जिला के वरीय अधिकारियों को भेजा जा रहा है। उनके निर्देशालोक में आगे की करवाई की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया में जो भी शामिल हुए हैं उनसे मिलकर भी सत्यता की जांच की जाएगी।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
1
funny
1
angry
0
sad
1
wow
0