सनकी पति ने पत्नी को दिनदहाड़े मारी चार गोली, पीएमसीएच रेफर, गुस्साये ग्रामीणों ने पति की पीट-पीट कर दी हत्या
गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जब ग्रामीणों आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया तो बदमाश ने ग्रामीणों पर भी हमला बोल दिया और हवाई फायरिंग कर दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने दीपक कुमार को पीट-पीटकर हत्या कर दिया.
शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट. जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा गांव के समीप पहले से घात लगाए पति दीपक कुमार ने पत्नी प्रतिमा देवी को दिनदहाड़े गोली मार दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जब ग्रामीणों आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया तो बदमाश ने ग्रामीणों पर भी हमला बोल दिया और हवाई फायरिंग कर दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने दीपक कुमार को पीट-पीटकर हत्या कर दिया.
घटना की सुचना मिलते ही सिरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. मृतक सनकी पति की पहचान नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की सुल्तानपुर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली से घायल महिला प्रतिमा देवी कैथमा गांव अपने मौसी के घर आई हुई थी और आज वापस अपने घर जा रही थी. इसी दौरान पति ने घटना को अंजाम दे दिया.
मौके पर शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ने बताया कि पति ने पत्नी को गोली मारी है. जांच पड़ताल चल रही है. घटना स्थल से हथियार और खोखा भी बरामद किया गया है. पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है. घायल की मौसी ने बताया कि प्रतिमा मेरे घर कैथमा गांव आई थी. और आज वापस घर जा रही थी.इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया. घायल महिला प्रतिमा का मायका अरियरी थाना क्षेत्र के सुमका गांव में है. घायल महिला को एक पांच वर्ष लड़का भी है. प्रथम दृट्या घटना का कारण पति-पत्नी का विवाद प्रतीत हो रहा है.
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
