भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा- राष्ट्रगीत विवाद पर भड़के विधायक विजय सिंह
उन्होंने संबंधित शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है और इसे लेकर किसी तरह की लापरवाही या विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट-- जिला के बरारी प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरमेल में राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है।बरारी विधायक विजय सिंह ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा। राष्ट्रगीत का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरअसल स्कूल में प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाने का विरोध दो शिक्षकों अंजुमन और अबू तालिब द्वारा किए जाने का मामला सामने आया था।आरोप है कि सरकार के आदेश के बावजूद दोनों शिक्षकों ने राष्ट्रगीत गाने से इनकार किया और उसके प्रति असम्मानजनक रवैया अपनाया। इसके बाद विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने लिखित शिकायत बरारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से की थी। जांच के दौरान मामला सही पाए जाने की बात सामने आई।
हालांकि बाद में दोनों शिक्षकों ने लिखित माफीनामा देकर अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का भरोसा दिया।
लेकिन इस पूरे मामले से बरारी विधायक विजय सिंह बेहद नाराज हैं। विधायक ने कहा कि सिर्फ माफी मांग लेने से मामला खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने संबंधित शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है और इसे लेकर किसी तरह की लापरवाही या विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
