बकरी बेचकर दी रिश्वत, कटिहार में मोटेशन के नाम पर राजस्व कर्मचारी की अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल

बताते चले एक तरफ बिहार सरकार भ्रष्टाचार नियंत्रण को लेकर प्रयासरत है, वही सरकारी अधिकारी ही अपने इस तरह के करतूत से सरकार की इस मुहिम की बंटाधार कर रहे हैं।

बकरी बेचकर दी रिश्वत, कटिहार में मोटेशन के नाम पर राजस्व कर्मचारी की अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट-- बिहार सरकार के लाख कोशिश के बावजूद राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला जारी है, मामला कटिहार के आजमनगर प्रखंड के पिंडाल पंचायत से जुड़ा हुआ है, जहां राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार ठाकुर एक व्यक्ति से मोटेशन के नाम पर किस तरह से अवैध वसूली कर रहे हैं इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित संजीव कुमार की माने तो उनसे मोटेशश के नाम पर कई बार दोहन किया गया है, इसलिए मजबूरी में वह बकरी बेचकर मोटेशन के नाम पर दोहन की तीसरा किस्त देते हुए वीडियो बना लिया है।

पूरे मामले पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के मामले में सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को जमीनी स्तर पर भी इंप्लीमेंट करने की कोशिश किया जा रहा है। फिलहाल यह जो मामला सामने आए हैं इस पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बताते चले एक तरफ बिहार सरकार भ्रष्टाचार नियंत्रण को लेकर प्रयासरत है, वही सरकारी अधिकारी ही अपने इस तरह के करतूत से सरकार की इस मुहिम की बंटाधार कर रहे हैं। हालांकि यह चैनल इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0