लखीसराय जिला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई , पहाड़ी झाड़ी से देसी कट्टा बरामद

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

लखीसराय जिला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई , पहाड़ी झाड़ी से देसी कट्टा बरामद

लखीसराय से अभय कुमार अभय की रिपोर्ट:-जिले के बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरातरी कोड़ासी काली स्थान पहाड़ पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक देसी कट्टा बरामद किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, काली स्थान पहाड़ की तलहटी से करीब 100 मीटर ऊंचाई पर स्थित पथरीली झाड़ियों में छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से बरामद किया। संयुक्त टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान यह सफलता हाथ लगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार किसका है और इसे किस उद्देश्य से वहां छिपाकर रखा गया था।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0