नींबू तोड़ने के विवाद में बच्चे को मारपीट किया जख्मी, इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हुई मौत, भारी बबाल
मौके पर पहुंची 12 थाने की पुलिस,आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव , पुलिस ने भी किया हल्का बल प्रयोग, स्थिति तनाव पूर्ण लेकिन नियंत्रण में है, एसपी नालंदा कर रहे मॉनिटरिंग, पुलिस मौके पर कर रही कैंप
नालंदा से अविनाश पांडेय की रिपोर्ट-- जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरावां गांव में मंगलवार को नींबू तोड़ने के विवाद में 12 वर्षीय बच्चे की पीटकर हत्या कर दी गई।वारदात की सूचना स्थानीय अस्थावां थाना की पुलिस को दी गई।जब पुलिस गांव में पहुंची तो मृतक के परिजन लाश को लेकर आरोपी के घर की ओर जा रहे थे। आरोपी के घर पहुंचने से पहले पुलिस गांव में पहुंची और आक्रोशीत परिजन और ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की।इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हल्के बल का प्रयोग किया।
बेकाबू हालात को देखते हुए सकरावां गांव में 12 थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा।फिलहाल हालात काबू में है। ,मृत बच्चे की लाश और उसके परिजन समेत गांव के कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने अपनी अभीरक्षा में रखा है। सदर डीएसपी नुरुल हक मौके पर कैंप कर रहे हैं। मृत बच्चे की पहचान राजकुमार पासवान के पुत्र 12 वर्षीय शुभम कुमार उर्फ झगड़ु के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक घटना से ठीक पहले झगड़ु गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था ।पास में ही नींबू का एक पेड़ था तेज हवा चलने से पेड़ से एक नींबू गिरा।जिसे बच्चों ने उठा लिया।इससे नींबू के पेड़ के मालिक गोरख मियां ने बच्चे पर लाठि से हमला कर दिया।जिससे बच्चा लहूलुहान हो गया, उसके सर से खून बहने लगा।जानकारी के बाद बच्चे के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे लेकर बिहार शरीफ अस्पताल के लिए निकले।जहां अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया।बच्चे के मौत की खबर के बाद गांव के लोग उसकी लाश लेकर वापस आए और आरोपी के घर की ओर जाने लगे हैं।
राबड़ी देवी ने बताया कि गिरे हुए नींबू के उठाने को लेकर बच्चे की हत्या कर दी गई। अगर आरोपी को शिकायत थी। तो उसका पैसा ले लेता लेकिन बच्चे की पीट कर हत्या कर दी गई। राबड़ी देवी ने पुलिस पर पिटाई जैसे गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने बताया कि जब तक बच्चे की हत्या का बदला नहीं ले लिया जाता तब तक हम लोग शांत नहीं रहेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय घर के पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे।बाद में करीब 12 पुलिस बल गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का दरवाजा खोलने के लिए दबाव बनाया और इस दौरान अचानक लाठी चार्ज कर दिया।जिससे एक महिला के हाथ में चोट लग गई।
लोक जनशक्ति पार्टी के नालंदा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान मुकुल ने इस मामले में शामिल आरोपियों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा की बच्चे का क्या दोष था,उसे जानबूझकर निशाना बनाया गया उन्होंने कहा कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दि जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले दोषियों की गिरफ्तारी में देरी हुई या मामले को दबाने की कोशिश की गई तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
वही नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस बल मौके पर कैंप कर रही है ,उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। FSL की टीम भी मौके पर पहुंची है। जिला इंटेलिजेंस कि टीमे आसपास के इलाकों में सर्वे कर रही है । ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या दोबारा हिंसा को रोका जा सके मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विवाद की शुरुआत महज नींबू तोड़ने को लेकर हुई थी घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ को शांत करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
