हाईवा और कार की भीषण टक्कर में कार चालक की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

पुलिस मृतक कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे सड़क से हटा लिया गया है। यातायात सुचारू कर दिया गया है।

हाईवा और कार की भीषण टक्कर में कार चालक की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

अविनाश पांडेय की रिपोर्ट-- नालंदा में हुए सड़क हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दे की हाईवा बिहार शरीफ से नवादा की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवा को कार ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान सामने से हाईवा में टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एनएच पर ट्रैफिक जाम हो गया।

हादसे की सूचना की सूचना मिलते ही पावापुरी ओपी और गिरियक थाने की पुलिस घटना अस्थल पर पहुंची और कार में फंसे चालक को जेसीबी की मदद से कार के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाया और चालक को निकाला। घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच -20 पर होटल अभिलाषा के पास की हैं।
पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक चालक को बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।घटना के बाद हाईवा का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मृतक कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे सड़क से हटा लिया गया है। यातायात सुचारू कर दिया गया है। 

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0