महिला थाना परिसर बना जंग का मैदान, सास बहु मे खूब हुई मारपीट,हेलमेट से एक दूसरे पर हुआ वार
दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई।सूत्रों के मुताबिक, मारपीट के दौरान हेलमेट का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे सास गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आशीष कुमार की रिपोर्ट//गयाजी- शहर के महिला थाने में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे सास और बहू के बीच अचानक विवाद बढ़ गया।बताया जा रहा है कि चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा के एक पारिवारिक मामले में दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया था।
लेकिन थाना मे समझोते से पहले ही थाना परिसर मे किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि सास और बहू एक-दूसरे पर टूट पड़ीं। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई।सूत्रों के मुताबिक, मारपीट के दौरान हेलमेट का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे सास गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग कराया। कुछ देर के लिए थाना परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया है और आगे किसी भी तरह की हिंसा नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की अपील भी की गई है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
