लखीसराय में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का अधिकारियों ने दिया आश्वासन

उपस्थित पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट समाधान की पहल की गई, जबकि अन्य आवेदनों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया गया।

लखीसराय में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का अधिकारियों ने दिया आश्वासन

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट:-लखीसराय जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जानकीडीह के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर परिसर में बुधवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल समस्या, नाला निर्माण, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। उपस्थित पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट समाधान की पहल की गई, जबकि अन्य आवेदनों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया गया।

मौके पर जिला पदाधिकारी लखीसराय शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कर लाभुकों को राहत पहुंचाई जाए।

वहीं अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित नया पंचायत भवन, सूर्यगढ़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0