अनियंत्रित कार ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

घटना के बारे में घायलों में शामिल वकील प्रसाद ने बताया कि घर के सदस्य का इलाज के लिए तरवारा जा रहें थे।तभी पीछे से कार टक्कर मारकर फरार हो गया।

अनियंत्रित कार ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

कन्हैया कुमार सिंह कि रिपोर्ट// सारण-मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा में एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर अनियंत्रित कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। वहीं ऑटो में सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।जहाँ घायल को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।घायल कि पहचान पानापुर के चकिया पोखरा गांव निवासी झगरू प्रसाद के दो पुत्र 36 वर्षीय पुत्र वकील प्रसाद और वीर बहादुर प्रसाद , वकील प्रसाद की 34 वर्षीय पत्नी भागमणी देवी, वीर बहादुर प्रसाद की 17 वर्षीय पुत्री कृति कुमारी और वकील प्रसाद के 7 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार हैं। घटना के बारे में घायलों में शामिल वकील प्रसाद ने बताया कि घर के सदस्य का इलाज के लिए तरवारा जा रहें थे।तभी पीछे से कार टक्कर मारकर फरार हो गया।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0