पटना घुमाने के बहाने इंटर की एक छात्रा को बंधक बना कर आरोपी ने किया दुष्कर्म और छोड़कर हुआ फरार

परिजनों ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी युवक तीन साल पहले विदेशी शराब के तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस मामले की बारीकी से हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पटना घुमाने के बहाने इंटर की एक छात्रा को बंधक बना कर आरोपी ने किया दुष्कर्म और छोड़कर हुआ फरार

शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट. जिले के मिशन थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किए जाने का एक मामला सामने आया है। घटना के संबंध में युवती की मां के द्वारा स्थानीय महिला थाना में पॉक्सो अधिनियम के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया है।पीड़ित किशोरी इंटर की छात्रा बताई गई है।

इस बाबत महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार 35 वर्षीय आरोपी युवक नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के एक गांव का रहनेवाला है। जिसका ननिहाल शेखपुरा जिले के ही एक गांव में है। फिलहाल युवक बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र स्थित एक मुहल्ले में किराए के मकान में रह रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का घर आरोपी के आसपास ही है। उन्होंने कहा कि मुकदमे का उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने उसे पटना घुमाने के नाम पर बहला फुसला कर अपने साथ गत 13 अप्रैल को पटना ले गया था। जहां अज्ञात स्थान में 13 और 14 अप्रैल को रखा तथा उसके साथ बल पूर्वक दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक उसे पटना में ही छोड़कर चल दिया। तब उसने अपने माता - पिता को फोन करके घटना की जानकारी दी।

उसने बताई कि फोन किए जाने के बाद उसके माता पिता पटना पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर घर वापस आए। थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने कहा कि लड़की पटना में रेप किए जाने के स्थान और मुहल्ले के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के मेडिकल जांच कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी युवक तीन साल पहले विदेशी शराब के तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस मामले की बारीकी से हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0