डायन बताकर दंपति की बेरहमी से पिटाई, जादू-टोना का आरोप लगाकर किया हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

लोगों ने लाठी-डंडों से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित दंपति ने आरोप लगाया कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन्हें भविष्य में भी जान-माल का खतरा है।

डायन बताकर दंपति की बेरहमी से पिटाई, जादू-टोना का आरोप लगाकर किया हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

धीरज सिन्हा की रिपोर्ट//शेखपुरा. हथियावां थाना क्षेत्र के कामता गांव में अंधविश्वास के चलते एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों ने महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उसे डायन बताकर पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दंपति का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान कामता गांव निवासी बबलू राम और उनकी पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है।

बबलू राम ने बताया कि गांव के डब्लू महतो की पत्नी कुछ दिनों से बीमार है। इसी बीमारी को लेकर डब्लू महतो और उनके परिजनों ने उनकी पत्नी कविता देवी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर डब्लू महतो, बबलू महतो, मसूदन राउत, नीतीश कुमार समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित दंपति ने आरोप लगाया कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के हैं और उन्हें भविष्य में भी जान-माल का खतरा है। हथियावां थाना के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0