हाथों में कट्टा और तलबार, क्या यही है समृद्ध बिहार, बदमाश ने युवक की काटी तीन उंगलियां, फिर फायरिंग ...
मामला अब गांव की चौपाल से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का केंद्र बन गया है।सीएम सम्राट चौधरी की सरकार भले ही अपराध पर लगाम लगाने की बात कर रही हो लेकिन अपराधी बेलगाम हैँ.
धीरज सिन्हा की रिपोर्ट//शेखपुरा. हाथों में कट्टा और तलबार, क्या यही है समृद्ध बिहार, बदमाश ने युवक की काट दी तीन उंगलियां, फिर फायरिंग करते हुए भागा. दरअसल मामला जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुबचक गांव का है. जहाँ खूनी वारदात का एक सनसनी खेज मामला अब गांव की चौपाल से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का केंद्र बन गया है।
सीएम सम्राट चौधरी की सरकार भले ही अपराध पर लगाम लगाने की बात कर रही हो लेकिन अपराधी बेलगाम हैँ. बरबीघा से आई इस खुनी खेल की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल बरबीघा थाना क्षेत्र के कुतुबचक गांव में डेयरी संचालक प्रशांत कुमार पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में तलवार और देशी कट्टा लिए दिखाई दे रहा है। मामले में रूबी देवी ने बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए राहुल कुमार और सोनू कुमार उर्फ धर्मेश कुमार पर आरोप लगाया है कि दोनों ने डेयरी दुकान से 20 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर प्रशांत को बाहर ले जाकर तलवार से हमला किया गया। गर्दन पर किए गए वार से बचने के दौरान उसके हाथ की तीन उंगलियां कट गईं।
प्राथमिकी में फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो और सभी आरोपों की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
