प्यार के चक्कर में पुरुष डांसर ने खाया जहर, सर्कस दिखाने के दौरान बिगड़ी तबीयत, फिर ...
घटना के बाद पुरे परिवार में मातम का माहौल है और उसके परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में जहर खाने की बात बताई है। फिलहाल घटनाओ की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबिन में जुट गई है.
शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट... प्रेम प्रसंग में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। युवक घाटकुसुम्भा गांव में साइकिल के सर्कस में लौंडा डांस कर अपना जीविको पार्जन करता था। सर्कस दिखाने के दौरान ही यह हादसा हो गया।सर्कस दिखाने के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। दोस्तों द्वारा पूछे जाने पर उसने साथियों को बताया की उसने जहर खा लिया है।अचानक घटी घटना के बाद सर्कस रुक गया और सभी लोग युवक का इलाज कराने शेखपुरा के एक निजी अस्पताल लें गए। जहाँ उसे गंभीर अवस्था में पावापुरी रेफर कर दिया गया।किन्तु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया और उसे बचाया नहीं जा सका।
मृतक की पहचान बाउघाट थाना क्षेत्र के बाउघाट निवासी हारो महतो के 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार उर्फ़ माही रानी डांसर के रुप में की गई है।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था।वह दो वर्षो से गांव गांव घूमकर सर्कस दिखाता था और सर्कस में डान्स करता था। घटना के बाद पुरे परिवार में मातम का माहौल है और उसके परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में जहर खाने की बात बताई है। फिलहाल घटनाओ की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबिन में जुट गई है
.
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
