घर में घुसकर सास के सामने बहु से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के घर की एक लड़की अक्सर उसके घर आती-जाती थी, जिसे लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद आरोपी ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया।

घर में घुसकर सास के सामने बहु से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट--जिले के हथियामा थाना क्षेत्र  में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला  काल्पनिक नाम आचल देवी ने बताया कि वह अपनी सास के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान गांव निवासी बिंदो बिंद का पुत्र बबलू राम जबरन घर में घुस आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के घर की एक लड़की अक्सर उसके घर आती-जाती थी, जिसे लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद आरोपी ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। महिला ने कहा कि वह हथियामा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराएगी। वहीं, हथियामा थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला सामने आने के पूरे मामले की जांच कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0