भीषण अगलगी में एक घर जलकर राख, पांच लाख से अधिक का नुकसान, पशु भी झूलसे
इस बाबत सब अग्निशमन पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी रोहित कुमार, सर्वजीत कुमार तथा गोविंद कुमार के नेतृत्व में दमकल घटनास्थल पर पहुंचा। लगभग 2 घंटे के लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
शेखपुरा से धीरज सिन्हा की रिपोर्ट- जिले के केवटी थाना क्षेत्र के दयाली बीघा गांव स्थित एक घर में बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना में घर के बाहर ओसारे में बंधे दो मवेशियों की मौत घटना में झुलसकर हो गई।जबकि दो मवेशी बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए। यह घटना दयाली बीघा गांव निवासी सीताराम पंडित के घर में घटी।
घटना की सूचना मिलते ही केवटी थाना पुलिस के अलावा दमकल दस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल दस्ता आग पर काबू पाया। इस बाबत सब अग्निशमन पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी रोहित कुमार, सर्वजीत कुमार तथा गोविंद कुमार के नेतृत्व में दमकल घटनास्थल पर पहुंचा। लगभग 2 घंटे के लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
उधर पीड़ित परिवार के अजय पंडित ने बताया कि घर में रखा अनाज,भूसा ,जलावन के अलावा कीमती इमारती लकड़ियां भी इस घटना में जल कर नष्ट हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग काफी मायूस नज़र आ रहे है।घटना में घायल दो कीमती मवेशियों की हालत नाजुक बताई गई है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
